मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में ‘राजभवन घेरो’ का असर दिखने लगा है। देश की राजधानी दिल्ली में राज्यपाल आवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में कांंग्रेस का प्रदर्शन जारी है। वहीं यूपी राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को गिरफ्तार किया गया है।

Photo courtesy: Ashish Awasthi
कृषि कानूनों के मामले पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गया है। राजभवन के घेराव के ऐलान के साथ ही कांग्रेस किसानों के समर्थन में उतर आई है। इधर देश की राजधानी दिल्ली में राज्यपाल के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चंदगी राम अखाड़े से राज्यपाल के आवास तक मार्च करेंगे। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा यूपी राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और एमएलसी दीपक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना को उनके घर में नज़रबंद किया है। आपको बता दें, कार्यकर्ताओं संग गिरफ्तार नेताओं को इको गार्डन ले गयी यूपी पुलिस।

Photo courtesy: Ashish Awasthi
आपको बता दें, कांग्रेस ने 15 जनवरी को किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाने का एलान किया था। यह प्रदर्शन राज्यों के साथ ही केंद्र शासित प्रदेशों में भी हो रहा है। आपको बता दें, कांग्रेस लगातार कृषि क़ानूनों को रद्द करने की मांग कर रही है। वहीं दूसरी ओर किसानों के आंदोलन को 50 से ज़्यादा दिन हो चुके हैं। सिंघु, टिकरी, ग़ाज़ीपुर और हरियाणा-राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान भयंकर सर्दी के बीच भी धरने पर बैठे हुए हैं।